Assam Police Recruitment: असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Assam Police Recruitment: असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
विस्तार
Assam Police Recruitment: देश में सरकारी नौकरी का सपना कौन नहीं देखता, और अगर यह नौकरी पुलिस विभाग में हो तो परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। असम पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 300 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबलसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह असम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Assam Police Recruitment: 21 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
असम पुलिस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 320 है। यह भर्ती असम कमांडो बटालियन के लिए की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी, 2022 तक है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
Assam Police Recruitment: आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 3 घंटे की समय-सीमा रहेगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पीएमटी और पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर जा सकते हैं।
Assam Police Recruitment: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सब इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।