Assam Police: एसआई-कॉन्स्टेबल और अन्य पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, अभी कर दें अप्लाई
Assam Police Bharti 2023: असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, लैब तकनीशियन, सफाई कर्मचारी और विभिन्न अन्य पदों के लिए आवदेन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुर उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी आवेदन कर दें।
विस्तार
Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) आज, 1 नवंबर को सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, लैब तकनीशियन, सफाई कर्मचारी और विभिन्न अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - slprbassam.in पर जाकर इन पदों के लिए आज तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5563 पदों को भरना है। कोई आवेदन शुल्क आवश्यक नहीं है। भर्ती के लिए विभिन्न पदों की रिक्तियों का विवरण निम्न प्रक्रार है:
- असम पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (यूबी): 144 रिक्तियां
- असम कमांडो बटालियन में सब इंस्पेक्टर (एबी): 51 रिक्तियां
- असम पुलिस रेडियो संगठन (एपीआरओ) में पुलिस उप निरीक्षक (संचार): 7 रिक्तियां
- पुलिस कॉन्स्टेबल (संचार): 204 रिक्तियां
- कॉन्स्टेबल (डिस्पैच राइडर): 2 रिक्तियां
- कॉन्स्टेबल (मैसेंजर): 2 रिक्तियां
- एपीआरओ में कॉन्स्टेबल (बढ़ई): 2 रिक्तियां
- हिल जनजाति के लिए कांस्टेबल (यूबी) और कॉन्स्टेबल एबी (बैकलॉग): 115 रिक्तियां
- असम कमांडो बटालियन के लिए कॉन्स्टेबल : 164 रिक्तियां
- कॉन्स्टेबल (यूबी) असम पुलिस: 1645 रिक्तियां
- असम पुलिस में कॉन्स्टेबल (एबी): 2300 रिक्तियां
- एपीआरओ में कॉन्स्टेबल (यूबी): 1 रिक्ति
- सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर): 1 रिक्ति
- डीजीसीडी और सीजीएचजी के तहत नागरिक सुरक्षा प्रदर्शक/वायरलेस ऑपरेटर: 12 रिक्तियां
- नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड निदेशालय के तहत हवलदार: 2 रिक्तियां
- जेल विभाग में नर्स: 1
- जेल विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन: 2
- जेल विभाग में शिक्षक: 4
- जेल विभाग में शिल्प प्रशिक्षक: 2
- जेल विभाग में ट्रैक्टर ऑपरेटर: 1
- असम पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल (पुरुष): 654 रिक्तियां
- असम पुलिस में नाविक (पुरुष): 58 रिक्तियां
- फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, असम के तहत कुक (एसडीआरएफ): 10 रिक्तियां
- असम पुलिस में ग्रेड IV कर्मचारी: 54
- असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV कर्मचारी: 53
- डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत ग्रेड IV कर्मचारी: 35
- असम पुलिस में सफाई कर्मचारी: 30
- असम कमांडो बटालियन में सफाई कर्मचारी: 2
- जेल विभाग के अंतर्गत सफाई कर्मचारी: 2
- फॉरेंसिक विज्ञान निदेशालय के अंतर्गत स्वीपर: 3
प्रत्येक पद के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा आदि अलग-अलग निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएलपीआरबी असम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट - slprbassam.in पर जाएं।
- आगामी भर्ती के लिए आवेदन के अंतर्गत 'यहां आवेदन करें' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- एसआई, लैब टेक और अन्य पदों के लिए आवेदन लिंक का चयन करें।
- फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।