फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Around two lacks women applies for the post of Jawans in Military Police Core  

सेना में 100 पदों के लिए दो लाख महिलाओं ने किये आवेदन

Sun, 07 Jul 2019 03:53 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 07 Jul 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Around two lacks women applies for the post of Jawans in Military Police Core  
सांकेतिक तस्वीर

टेक्नोलॉजी, बिजनेस, जर्नलिज्म, पुलिस जैसे अन्य कई क्षेत्रों के बाद अब सेना में हमारे देश की महिलाएं खूब रुचि दिखा रही हैं। कुछ समय पहले मिलिट्री पुलिस कोर में महिला जवानों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। यहां महिला जवानों के कुल 100 पदों पर भर्तियां होनी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार हे जब सेना में अधिकारी रैंक से नीचे की रैंक पर महिलाओं की भर्ती हो रही है। अब तक महिलाओं को युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर सेवा का मौका नहीं मिलता था। लेकिन पहली बार में ही इन 100 पदों के लिए करीब दो लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। सेना के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं को सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के तौर पर मिलिट्री पुलिस कोर में नियुक्त किया जाना एक क्रांतिकारी कदम है। 

विज्ञापन


बता दें कि 25 अप्रैल से मिलिट्री पुलिस कोर में 100 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब भर्ती रैली का आयोजन जुलाई महीने के अंत में बेलगाम में होना है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, भारतीय थलसेना मिलिट्री पुलिस कोर के बाद अब प्रादेशिक सेना में भी एक 'महिला प्रोवोस्ट यूनिट' के गठन की योजना बना रही है। अगर ये योजना सफल होती है तो ऐसा पहली बार होगा। इस यूनिट में दो अधिकारी, तीन जूनियर कमिशन्ड अधिकारी और करीब 40 सिपाही होंगे। हालांकि अब तक इस योजना के लिए अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। लेकिन जल्दी ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आगे सेना की योजना अफसर रैंक से नीचे आने वाले जवान के पदों पर करीब 1,700 महिलाओं की भर्ती करने की है। लेकिन यह एक बार में नहीं किया जाएगा। आने वाले वर्षों में चरणबद्ध क्रम में ये भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed