APSSB CHSL Recruitment 2023: एपीएसएसबी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
APSSB CHSL Recruitment 2023: अरुणाचल प्रदेश सीएचएसएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 07 जुलाई, 2023 से शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSSB CHSL Recruitment 2023: अरुणाचल प्रदेश सीएचएसएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 07 जुलाई, 2023 से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
APSSB CHSL पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) का लक्ष्य राज्य भर के विभिन्न विभागों, कार्यालयों में समूह 'सी' पदों के लिए कुल 120 रिक्तियों को भरना है। इससे पहले, APSSB CHSL भर्ती 2023 की अधिसूचना 28 जून, 2023 को जारी की गई थी।
APSSB CHSL इन पदों पर रिक्तियां
-
कृषि क्षेत्र सहायक - 09 पद।
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर - 16 पद।
-
लोअर डिविजन क्लर्क - 86 पद।
-
जूनियर सचिवालय सहायक - 04 पद।
-
रिकॉर्ड कीपर/रिकॉर्ड क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर - 02 पद।
-
डिसेक्शन अटेंडेंट - 03 पद।
APSSB CHSL Recruitment 2023 पात्रता मानदंड
आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2023 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु मानदंड अलग-अलग पदों के अनुसार भिन्न होती है।
शैक्षणिक योग्यता – शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग है। अलग-अलग पदों के अनुसार उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
APSSB CHSL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये, एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।
APSSB CHSL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – apssb.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर"अप्लाई" टैब पर जाएं।
-
अब, संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा-2023 के लिए दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें
-
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
-
अब अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता और संपर्क विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
-
स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
-
अब "सबमिट" बटन दबाएं।
-
भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।