फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APSC Steno Grade II 2024: Application process started for Stenographer post, salary up to 97,000

APSC Steno Grade II 2024: स्टेनोग्राफर के पद के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 97 हजार तक मिलेगा वेतन

Sat, 14 Sep 2024 03:10 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 14 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

APSC Steno Grade II 2024: एपीएससी ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
APSC Steno Grade II 2024: Application process started for Stenographer post, salary up to 97,000
आवेदन करें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

APSC Steno Grade II 2024: असम लोक सेवा आयोग ( APSC ) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- II पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट apscrecruitment.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके भर्ती अभियान का उद्देश्य दो पदों के लिए 36 रिक्तियों को भरना है। जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (अंग्रेजी) के लिए 26 रिक्तियां और स्टेनोग्राफर ग्रेड- II (भाषा) के लिए 10 रिक्तियां भरी जानी है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन कर आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर है। बता दें कि स्टेनोग्राफर ग्रेड II पद के लिए वेतनमान 22,000 से 97,000 रुपये है।
विज्ञापन


स्टेनोग्राफर स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए पात्रता मापदंड
असम लोक सेवा आयोग के स्टेनोग्राफर ग्रेड II के उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आशुलिपि में दक्षता होना आवश्यक है। वहीं उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
विज्ञापन


स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए ऐसे करें आवेदन
  • आधिकारिक वेबसाइट apscrecruitment.in पर जाएं।
  • नवीनतम भर्ती विज्ञापन टैब पर जाएं।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II अधिसूचना लिंक के अंतर्गत यहां आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आवेदन को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed