SDRF Squad Commander Result: एपीएससी एसडीआरएफ स्क्वाड कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
SDRF Squad Commander APSC Result: जिन उम्मीदवारों ने पिछले साल नवबंर में आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम एवं मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSC SDRF Squad Commander Exam Result 2022 Out: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के तहत स्क्वाड कमांडर के पद के लिए भर्ती परीक्षा के स्क्रीनिंग टेस्ट (OMR आधारित) के परिणाम की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने पिछले साल नवबंर में आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम एवं मेरिट सूची असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in से देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
APSC Squad Commander Result 2022: अब शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण होगा
असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से असम सरकार के गृह और राजनीतिक विभाग के अधीन स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के लिए स्क्वाड कमांडर के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा 11 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट सूची में सूचीबद्ध हैं, उन्हें शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
APSC Squad Commander Medical Exam: जल्द जारी होंगी तिथियां
असम सरकार के गृह और राजनीतिक विभाग के अधीन स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स भर्ती मुख्यालय और शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण संबंधित विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा के लिए तारीखें और स्थान शीघ्र ही अधिसूचित किए जाएंगे। राज्य सरकार के गृह और राजनीतिक विभाग के तहत स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स में स्टेशन अधिकारी के पद के तहत स्क्वाड कमांडर के कुल 11 पदों को भरने के लिए असम लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है।
APSC Squad Commander Result देखने एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर एपीएससी एसडीआरएफ स्क्वाड कमांडर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
अब APSC Squad Commander Result स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
उम्मीदवार रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें। -
उम्मीदवार सुविधानुसार, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।