APSC JE 2024 Admit Card: एपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
APSC JE Admit Card: असम लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
APSC JE 2024 Admit Card: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को आयोजित की जानी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपना परीक्षा नाम चुनना होगा और APSC JE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करना होगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 14 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक होगी।
एपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल विषयों में कुल 264 जूनियर इंजीनियर पदों को भरना है।
एडमिट के कार्ड के साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट लाना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसे आवश्यक विवरण शामिल हैं।
एपीएससी जेई परीक्षा पैटर्न
परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग विषयों को कवर करने वाले 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, और परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एपीएससी जेई एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का नाम चुनें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।