फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APPSC AP public service commission interview scrapped, CM Jaganmohan Reddy govt decision

खुशखबर: राज्य का बड़ा फैसला, लोक सेवा आयोग की भर्तियों में अब नहीं होगा इंटरव्यू

Fri, 18 Oct 2019 11:07 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 18 Oct 2019 11:07 AM IST
सार

  • राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला- लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया से खत्म किया इंटरव्यू
  • अब सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
APPSC AP public service commission interview scrapped, CM Jaganmohan Reddy govt decision
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अक्सर छात्रों को लोक सेवा आयोग में अंतिम रूप से चयन के लिए होने वाली इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर उलझन रहती है। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद कई छात्र इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाते हैं। लेकिन अब लोक सेवा आयोग द्वारा की जाने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC - Andhra Pradesh Public Service Commission) की भर्तियों के लिए अब इंटरव्यू नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया है। यह बड़ा बदलाव है, जो एक जनवरी 2020 से आयोग द्वारा की जाने वाली सभी भर्ती प्रक्रियाओं में लागू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPPSC परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, अरबी-फारसी समेत पांच विषय हटे, जानें और क्या बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी अब आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा होने वाली सभी भर्तियां सिर्फ लिखित परीक्षाओं के आधार पर की जाएंगी। ऐसा शायद पहली बार होगा जब किसी लोक सेवा आयोग द्वारा बिना इंटरव्यू के, सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी।

फैसले की तारीफ या विरोध?

आंध्र प्रदेश सरकार के इस फैसले की तारीफ भी हो रही है और विरोध भी। जो लोग इंटरव्यू व्यवस्था बरकरार रखना चाहते हैं, उनका कहना है कि इसे खत्म करने से अभ्यर्थियों की वास्तविक क्षमता को परखा नहीं जा सकेगा। वहीं, जो लोग सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की प्रथा खत्म होगी।

IIT और IIM करेंगे मदद

हालांकि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियों से कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से से परीक्षा के आयोजन में मदद लें। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी रहने की गुंजाइश न हो। लिखित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो। 

ये भी पढ़ें : ये यूनिवर्सिटी हर छात्र को देगी नौकरी की गारंटी, सरकार ने दी मंजूरी

भरे जाएंगे खाली पद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी क्षेत्रों में खाली पदों को भरने के लिए भी कहा है। आयोग इसके लिए सभी विभागों से आंकड़े लेकर खाली पदों की पहचान करेगा। इसके बाद जनवरी 2020 में भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed