फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Application RPSC Agriculture Department 2024 Recruitment for various post started today

RPSC 2024: राजस्थान आयोग में कृषि विभाग के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Mon, 21 Oct 2024 12:32 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

RPSC 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन करने के उम्मीदवारों को 19 नवंबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Application RPSC Agriculture Department 2024 Recruitment for various post started today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 19 नवंबर तक का समय दिया गया है। वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर  जाकर आरपीएससी के कृषि विभाग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

श्रेणियाँ  फीस 
सामान्य (अनारक्षित) / बीसी की क्रीमी लेयर / ओबीसी की क्रीमी लेयर 600 रुपये
आरक्षित श्रेणी (एससी / एसटी / ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर / ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / सहरिया क्षेत्र) के उम्मीदवार  400 रु.
विकलांग व्यक्ति  400 रु.
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

पोस्ट नाम कुल पोस्ट शैक्षिक योग्यता आयु सीमा
सहायक कृषि अधिकारी (एनएसए) 115 विज्ञान में स्नातक की डिग्री (बीएससी (कृषि) या बीएससी (बागवानी)) 18-40 वर्ष
सहायक कृषि अधिकारी (एसए) 10 विज्ञान में स्नातक की डिग्री (बीएससी (कृषि) या बीएससी (बागवानी)) 18-40 वर्ष
सांख्यिकी अधिकारी 18 सांख्यिकी के साथ गणित में द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री या सांख्यिकी में विशेष विषय के साथ द्वितीय श्रेणी में एम.एससी. (कृषि) या एम.एससी. (सांख्यिकी) 20-40 वर्ष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (सस्य विज्ञान) 5 कृषि विज्ञान के साथ द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री एम.एससी. (कृषि) 20-40 वर्ष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि वनस्पति विज्ञान) 2 वनस्पति विज्ञान में द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) या पादप प्रजनन के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) 20-40 वर्ष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथोलॉजी) 2 प्लांट पैथोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) या प्लांट पैथोलॉजी में द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) 20-40 वर्ष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (कीट विज्ञान) 5 कीट विज्ञान के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) या कीट विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (प्राणी विज्ञान) 20-40 वर्ष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन विज्ञान) 9 द्वितीय श्रेणी एम.एससी. रसायन विज्ञान या द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) रसायन विज्ञान या मृदा विज्ञान में मास्टर डिग्री 20-40 वर्ष
कृषि अनुसंधान अधिकारी (बागवानी) 2 बागवानी के साथ द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री एम.एससी. (कृषि) 20-40 वर्ष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (सस्य विज्ञान) 11 कृषि विज्ञान के साथ द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री एम.एससी. (कृषि) 18-40 वर्ष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (वनस्पति विज्ञान) 5 प्लांट पैथोलॉजी में द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) या प्लांट पैथोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) 18-40 वर्ष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथोलॉजी) 5 प्लांट पैथोलॉजी में द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) या प्लांट पैथोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) 20-40 वर्ष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कीट विज्ञान) 12 कीट विज्ञान के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (कृषि) या कीट विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ द्वितीय श्रेणी एम.एससी. (प्राणी विज्ञान) 18-40 वर्ष
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन विज्ञान) 40 द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री एम.एससी. (कृषि) रसायन विज्ञान/मृदा विज्ञान 18-40 वर्ष
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर स्वयं को पंजीकृत करें।
  3. आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  4. लॉग इन करें।
  5. फॉर्म भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  7. शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म जमा करें।
  9. भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed