फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AP Police SI Registration Last Date today apply online at slprb.ap.gov.in

AP Police Registration Last Date 2023: पुलिस विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 18 Jan 2023 01:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 01:38 PM IST
सार

AP Police SI Registration 2023: आंध्र प्रदेश पुलिस बल में उप निरीक्षकों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। 

विज्ञापन
AP Police SI Registration Last Date today apply online at slprb.ap.gov.in
AP Police Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AP Police SI Registration 2023: आंध्र प्रदेश पुलिस बल में उप निरीक्षकों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस पुलिस भर्ती के लिए आवेदन न किया हो उन्हें आज ही आवेदन पूरा करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर शाम पांच बजे से पहले आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

AP Police SI recruitment भर्ती विवरण

आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (APSLPRB) राज्य पुलिस बल में उप निरीक्षकों के 411 पदों पर भर्ती के लिए यह अभियान चला रहा है।  जिसमें 315 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल) (पुरुष और महिला) और 96 रिजर्व सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (एपीएसपी) (पुरुष) शामिल हैं।

एपी पुलिस एसआई प्रारंभिक लिखित परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 05 फरवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AP Police Recruitment Age Limit आयु-सीमा

एपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जुलाई, 2022 को 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। एपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मिली डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

AP Police SI recruitment Application Fee आवेदन शुल्क

 आवेदन शुल्क की बात करें तो स्थानीय ओसी/बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के साथ-साथ एपी के गैर-स्थानीय लोगों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। स्थानीय एससी/एसटी को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।

AP Police SI recruitment ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाएं।
"एससीटी एसआई (सिविल) (पुरुष और महिला), एससीटी आरएसआई (एपीएसपी) (पुरुष)" पर क्लिक करें।
अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
आवेदन फॉर्म भरें, पोस्ट चुनें और दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed