HPSC Veterinary Surgeon 2022: हरियाणा में पशु चिकित्सा सर्जन के पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई
HPSC Veterinary Surgeon 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के तहत चल रही पशुपालन और डेयरी विभाग में भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
विस्तार
HPSC Veterinary Surgeon 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के तहत चल रही पशुपालन और डेयरी विभाग में भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन न किया हो वे आज ही आवेदन कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
बता दें कि पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा में 2022 के विज्ञापन संख्या 41 के तहत पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जो आज समाप्त हो जाएगी।
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जानी है। उम्मीदवार 10 जनवरी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। हरियाणा में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 383 रिक्तियों को भरना है।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जुलाई 2022 को 22 वर्ष से 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। बात करें शैक्षिक योग्यता तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक। हिंदी का पर्याप्त ज्ञान। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 द्वारा आवश्यक के रूप में हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद या भारत में किसी भी पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ पशु चिकित्सक के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सभी महिला, एससी, बीसी-ए बीसी-बी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या 41/2022 के तहत उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।
- विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।