Railway Group D Exam 2022: जारी हुई है एक महत्वपूर्ण सूचना, जानें CBT के आयोजन में लग सकता है कितना समय
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए CBT का आयोजन 17 अगस्त से होने जा रहा है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियो ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा हाल ही में जारी की गई एक सूचना के मुताबिक इसभर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT) 17 अगस्त 2022 से शुरू होगी। ग्रुप D की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिये अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे। लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्यकारणों की वजह से इसके लिए अभी तक एक भी चरण की परीक्षा नहीं हो सकी है। अभ्यर्थी इस परीक्षा का आयोजन करने की काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा मेंहिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी अगस्त के शुरुआती हफ्ते में जारी की जा सकती है। वहीं अभ्यथियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जा सकताहै। अभ्यर्थियो को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
जारी हुई है एक महत्वपूर्ण सूचना :
RRB ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। RRB ने कहा है कि प्रशिक्षित कोर्स कम्पलीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) को एनसीवीटी परीक्षा से संबंधित अंकों कीअपनी डिटेल्स को संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यह सूचना उन अभ्यर्थियो के लिए है जिन्होंने ग्रुप डी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि या उससे पहले अपना अप्रेंटिसशिपपूरा कर लिया था और इसके डिटेल्स को आवेदन में भर दिया था। अगर अभ्यर्थी अपने एनसीवीटी अंकों को भरने में नाकाम रहता है तो उन्हें अंकों का वेटेज नहीं दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने का लिंक जारीकर दिया गया है और यह लिंक 31 जुलाई 2022 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
CBT के आयोजन में लग सकता है कितना समय :
ग्रुप D की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इसलिए इस परीक्षा का आयोजन काफी लंबे समय तक चल सकता है। 17 अगस्त से शुरू होने जा रही कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT) में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियो की इतनी संख्या को देखते हुए रेलवे इस परीक्षा का आयोजन दो से तीन फेज में कर सकती है। इन रिपोर्ट्स केमुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 60 से 70 दिनों में पूरा किया जा सकता है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।