फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Allahabad High Court additional private secretary and review officer result released at allahabadhighcourt.in

AHC Exam Result: इलाहाबाद हाइकोर्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Thu, 18 Aug 2022 12:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 12:37 PM IST
सार

AHC Exam Result: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 97 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Allahabad High Court additional private secretary and review officer result released at allahabadhighcourt.in
AHC Exam Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AHC Exam Result: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य में आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी  (RO) और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

 

AHC Exam Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22  और 23 दिसंबर, 2021 को किया था। वहीं, समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 06 और 07 जनवरी, 2022 को किया था। अब इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AHC Exam Result: इन पदों पर होगी भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 97 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से 60 पद एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (अंग्रेजी), 08 पद एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (हिंदी) के लिए, समीक्षा अधिकारी (हिंदी) के लिए 27 पद और समीक्षा अधिकारी (उर्दू) के लिए 02 पद निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन

AHC Exam Result: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘Recruitment’ के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित परीक्ष के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed