{"_id":"6a1e6b8e7a6c59d35b029bab","slug":"allahabad-hc-recruitment-2026-543-vacancies-for-ro-aro-and-computer-assistant-posts-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allahabad HC Vacancy: स्नातक के साथ कंप्यूटर में है डिप्लोमा? इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO-ARO की 543 नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Allahabad HC Vacancy: स्नातक के साथ कंप्यूटर में है डिप्लोमा? इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO-ARO की 543 नौकरियां
Tue, 02 Jun 2026 11:06 AM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:06 AM IST
सार
Allahabad HC RO-ARO Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के 543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक और कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : allahabadhighcourt.in
विस्तार
Allahabad HC Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक (CA) के 543 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती 2026 के तहत कुल 543 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें समीक्षा अधिकारी (RO) के 138 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 380 पद तथा कंप्यूटर सहायक (CA) के 25 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 1 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 22 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| सुधार (Correction) विंडो | 24 जून से 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | बाद में घोषित किया जाएगा |
| परिणाम की घोषणा | बाद में घोषित किया जाएगा |
Trending Videos
आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?
- उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा/डिग्री, NIELIT/DOEACC का 'O' लेवल प्रमाणपत्र अथवा CCC प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए तथा अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- आरओ और एआरओ पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर सहायक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- कंप्यूटर सहायक पद के लिए 1 जुलाई 2026 को 21 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थियों पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,200 निर्धारित किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 शुल्क का भुगतान करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती अनुभाग में RO, ARO और Computer Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण (New Registration) करके आवश्यक विवरण भरें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट (Submit) करें।