फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   All India Bar Exam-XV 1.20 lakh advocates to appear at 154 centers

ऑल इंडिया बार एग्जाम-XV: 154 केंद्रों पर परीक्षा देंगे देशभर के 1.20 लाख वकील

Sat, 23 Jan 2021 05:50 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 23 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
All India Bar Exam-XV 1.20 lakh advocates to appear at 154 centers
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) का कहना है कि 24 जनवरी को होने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) -XV के लिए देशभर के लगभग 1,20,000 अधिवक्ता उपस्थित होंगे। यह परीक्षा  52 शहरों में 154 केंद्रों पर आयोजित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-RBI Recruitment 2021: सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती शुरू, इन 18 राज्यों में मिलेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन


आपको बता दें कि वकील के तौर पर करियर शुरू करने के लिए एआईबीई परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को बीसीआई आयोजित कराती है पहले से रजिस्टर्ड वकील व लॉ स्नातक छात्र अखिल भारतीय बार परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इसमें पास होने के बाद उनको अदालतों में प्रक्टिस की मान्यता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का मौका, मार्च में होगी भर्ती रैली

गौरतलब है कि पिछली परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग करने को लेकर 9 परीक्षा केद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस बार ऐसे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अन्य केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया का कहना है कि इस बार ऐसे उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग की अनुमति नहीं दी गई है। करीब 50 केंद्रों पर सिग्नल जैमर का उपयोग किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास के क्षेत्र में कोई भी फोन या गैजेट्स का उपयोग करने में सक्षम न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed