फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Recruitment for 90 Faculty Posts in Bilaspur, Salary up to ₹2.20 Lakh; Apply by September 22

AIIMS Vacancy: एम्स में मेडिकल फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती, 2.20 लाख तक मिलेगा वेतन; 22 सितंबर तक करें आवेदन

Thu, 11 Sep 2025 03:38 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Sep 2025 03:38 PM IST
सार

AIIMS Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 90 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
AIIMS Recruitment for 90 Faculty Posts in Bilaspur, Salary up to ₹2.20 Lakh; Apply by September 22
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AIIMS Bilaspur Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), बिलासपुर ने फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर- 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर- 14 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 39 पद
  • कुल पद- 90
आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 29 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक एम्स बिलासपुर भेजना अनिवार्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का राज्य चिकित्सा परिषद, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास डीएनबी (DNB) की योग्यता है, उन्हें एमसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार समकक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा सीधी भर्ती पर 58 वर्ष और प्रतिनियुक्ति पर 56 वर्ष निर्धारित है। रिटायर्ड फैकल्टी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 70 वर्ष तक रखी गई है। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है।

वेतनमान

एम्स बिलासपुर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹1,01,500 से ₹2,20,400 तक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,360 रुपये तय किया गया है। वहीं, दिव्यांगजन (PwD) उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।
  • अब ‘Recruitment’ टैब पर क्लिक करें और फैकल्टी (ग्रुप-ए) सेक्शन चुनें।
  • नोटिफिकेशन PDF खोलें और उसमें दिए गए ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें और शुल्क NEFT मोड से Executive Director, AIIMS Bilaspur के पक्ष में जमा करें।
  • ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे भरकर निर्धारित समय तक एम्स बिलासपुर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed