फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Jodhpur Recruitment: Apply for 109 Assistant Professor Group A Vacancies, Check Eligibility and Salary

AIIMS Recruitment 2025: एम्स में निकलीं ढेरों भर्तियां, एक लाख+ मिलेगा वेतन; जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Sun, 31 Aug 2025 05:53 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 31 Aug 2025 05:53 PM IST
सार

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप-ए) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 109 पदों को भरेगा।

विज्ञापन
AIIMS Jodhpur Recruitment: Apply for 109 Assistant Professor Group A Vacancies, Check Eligibility and Salary
AIIMS Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AIIMS Jodhpur Assistant Professor Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने (AIIMS Jodhpur) असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप-ए) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 109 पदों को भरेगा। 

विज्ञापन

पदों का विवरण 

एम्स जोधपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 109 पदों पर भर्ती निकाली गई है। विभिन्न विभागों जैसे एनेस्थीसियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी, बाल रोग, न्यूरोलॉजी और अन्य में ये रिक्तियां शामिल हैं। विभागवार पदों का पूरा विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है:-

विज्ञापन

 
क्रम संख्या विभाग का नाम पद
1 एनेस्थीसियोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर 14
2 बायोकैमिस्ट्री 2
3 बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी 2
4 कार्डियोलॉजी 4
5 कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी 1
6 कम्युनिटी मेडिसिन एंड फैमिली मेडिसिन 1
7 डेंटिस्ट्री 4
8 डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एंड लेप्रोलॉजी 2
9 डायग्नोस्टिक एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी 4
10 एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म 3
11 फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी 1
12 गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 3
13 जनरल मेडिसिन 5
14 जनरल सर्जरी 2
15 हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन 2
16 मेडिकल ऑन्कोलॉजी / हेमेटोलॉजी 4
17 माइक्रोबायोलॉजी 3
18 नियोनेटोलॉजी 3
19 नेफ्रोलॉजी 4
20 न्यूरोलॉजी 3
21 न्यूरोसर्जरी 1
22 न्यूक्लियर मेडिसिन 3
23 प्रसूति एवं स्त्री रोग 2
24 नेत्र रोग 2
25 आर्थोपेडिक्स 1
26 कान, नाक, गला रोग 2
27 बाल रोग 5
28 पैथोलॉजी एंड लैब मेडिसिन 3
29 फार्माकोलॉजी 1
30 फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन 2
31 मनोचिकित्सा 4
32 पल्मोनरी मेडिसिन 1
33 रेडिएशन ऑन्कोलॉजी / रेडियोथेरेपी 2
34 सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 3
35 ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक 1
36 ट्रॉमा एंड इमरजेंसी 6
37 यूरोलॉजी 3

AIIMS Recruitment 2025: पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur) के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एमबीबीएस, एमडी या समकक्ष डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं। साथ ही, संबंधित विषय में प्रायोगिक अनुभव भी जरूरी है। ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 1,01,500 रुपये से 1,23,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है।

AIIMS Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur) की असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
 

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाकर Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियां भरें।
  • निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed