फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS BSc (H) Nursing 2021 Exam Postponed Again

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: कोरोना के कारण बीएससी (एच) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा स्थगित

Sat, 05 Jun 2021 01:58 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 05 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने कोरोना वायरस संकट के कारण एम्स बीएससी (एच) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
AIIMS BSc (H) Nursing 2021 Exam Postponed Again
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने कोरोना वायरस संकट के कारण एम्स बीएससी (एच) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 27 जून को होने वाला था, लेकिन अब इस परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया गया है। एम्स की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कोविड -19 के प्रकोप के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए जून में होने वाली नर्सिंग  प्रवेश परीक्षा के आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ी भर्ती: एनएचएम ने इस राज्य में निकालीं बंपर नौकरियां, 5215 पदों होंगी नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन
विज्ञापन


हालांकि, अभी परीक्षा की संशोधित तिथि जारी नहीं की गई है। परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा एम्स नई दिल्ली, जोधपुर, पटना, रायपुर और ऋषिकेश के 571 बीएससी (एच) नर्सिंग सीटों के लिए आयोजित हो रही है। परीक्षा के स्थगित होने के बाद अब इस प्रवेश परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड में भी देरी होगी। इंस्टीट्यूट ने परीक्षा की नई तारीखों के लिए विद्यार्थियों से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने के लिए कहा है। इससे पहले  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने कोरोना वायरस की वजह से एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दक्षिण रेलवे: 33 सौ से ज्यादा नौकरियां, 30 जून है आवेदन की आखिरी तिथि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed