{"_id":"60bb26cfd9454c037d1a3f41","slug":"nhm-mp-recruitment-2021-national-health-mission-madhya-pradesh-invited-application-on-5215-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी भर्ती: एनएचएम ने इस राज्य में निकालीं नौकरियां, 5215 पदों पर होंगी नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बड़ी भर्ती: एनएचएम ने इस राज्य में निकालीं नौकरियां, 5215 पदों पर होंगी नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन
Sat, 05 Jun 2021 01:43 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:43 PM IST
सार
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्टाफ नर्स के 5215 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
NHM Recruitment 2021
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्टाफ नर्स के 5215 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 1 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 20 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी इस पूरी खबर को पढ़ें।
विज्ञापन
पदों का विवरण
कुल पद - 5215
- महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता - 2551
- स्टाफ नर्स- 2664
विज्ञापन
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 1 जून, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 जून, 2021
आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का शुल्क जमा नहीं करना है।
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - बारहवीं पास/ जीएनएम/ बीएससी (नर्सिंग) का चुके अभ्यर्थी इन पदों पर के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी खबर के आखिरी में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- वेतन - चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 12,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।