फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Assistant Professor registration starts at rrp.aiimsexams.ac.in; Apply for 42 posts

AIIMS Recruitment: एम्स दिल्ली में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, वेतन 142000 से अधिक; जानें पात्रता मानदंड

Mon, 23 Sep 2024 07:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 07:20 PM IST
सार

AIIMS Assistant Professor Recruitment: एम्स दिल्ली ने अनुबंध के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित होने पर 1,42,000 तक वेतन दिया जाएगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIIMS Assistant Professor registration starts at rrp.aiimsexams.ac.in; Apply for 42 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

AIIMS Assistant Professor Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली की ओर से एम्स नई दिल्ली/एनसीआई, झज्जर में अनुबंध के आधार पर सहायक प्रोफेसर [संकाय-समूह ए] के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrp.aiimsexams.ac.in. के माध्यम से 5 अक्तूबर शाम 5 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न पदों के लिए 42 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना में कहा गया है, "अनुबंध की अवधि एक वर्ष या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक (जो भी पहले हो) होगी।" एम्स के सहायक प्रोफेसर का वेतन 1,42,506 रुपये प्रति माह है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2400 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 2400 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद संस्थान की सिलेक्शन कमेटी योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। योग्य उम्मीदवारों को एम्स नई दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसका रिजल्ट संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

एम्स असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट rrp.aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
  • 'संकाय भर्ती' टैब पर जाएं।
  • 'एम्स, नई दिल्ली में अनुबंध के आधार पर विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन' पर जाएं।
  • 'विवरण देखें' अनुभाग पर जाएं।
  • अपने विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed