फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIASL Ramp Service Executive Recruitment 2024 for 208 posts; Check Walk-in interview dates

AIASL Recruitment: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में 10वीं पास के लिए भर्ती, नोट करें वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि

Tue, 24 Sep 2024 06:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 06:14 PM IST
सार

AIASL Recruitment 2024: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने कोचिन स्टेशन के लिए 208 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIASL Ramp Service Executive Recruitment 2024 for 208 posts; Check Walk-in interview dates
एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में 10वीं पास के लिए भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AIASL Ramp Service Executive Recruitment 2024: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कोचिन स्टेशन के लिए रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव, रैंप ड्राइवर और हैंडी मैन/वुमेन के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। नोटिस के अनुसार, कुल 208 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

AIASL Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 208 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती 3 वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी, जोकि प्रदर्शन के आधार पर दोबारा से शुरू की जा सकती है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव - 03
  • रैंप ड्राइवर - 04
  • हैंडी मैन/वुमेन - 201
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में होगा वॉकइन इंटरव्यू

रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव और रैंप ड्राइवर के पदों के लिए वॉकइन इंटरव्यू का आयोजन 05 अक्तूबर, 2024 को सुबह 09 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।
हैंडी मैन/वुमेन पदों के लिए वॉकइन इंटरव्यू का आयोजन 07 अक्तूबर, 2024 को सुबह 09 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।

उम्मीदवारों को वॉकइन इंटरव्यू के लिए श्री जगन्नाथ सभागार, वेंगूर दुर्गा देवी मंदिर के पास, वेंगूर, अंगमाली, एर्नाकुलम, केरल, पिन - 683572। [मुख्य सेंट्रल रोड (एमसी रोड) पर, अंगमाली से कलाडी की ओर 1.5 किमी दूर] पहुंचना होगा।

विज्ञापन

आयुसीमा

अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष निर्धारित है। सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयुसीमा में 3 वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट लागू है।

AIASL Salary: सैलरी

चयनित होने पर मासिक वेतन निम्नानुसार होगा:

  • रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव - 24,960 रुपये
  • रैंप ड्राइवर - 21,270 रुपये
  • हैंडी मैन/वुमेन - 18,840 रुपये

आवेदन कैसे करना होगा?

आवेदकों को ऊपर निर्दिष्ट तिथि और समय पर व्यक्तिगत रूप से, कार्यक्रम स्थल पर आना होगा, साथ ही विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र और प्रशंसापत्र/प्रमाणपत्रों की प्रतियां और 500 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क “एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड” के पक्ष में मुंबई में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। भूतपूर्व सैनिकों/एससी/एसटी समुदायों से संबंधित उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। कृपया डिमांड ड्राफ्ट के पीछे अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed