फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agnipath Scheme last date to apply for the Agniveer airforce recruitment at careerindianairforce.cdac.in sarkari naukri

Agnipath Scheme: वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Tue, 05 Jul 2022 12:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 12:55 PM IST
सार

Agnipath Scheme: हम इस खबर में आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया। 

विज्ञापन
Agnipath Scheme last date to apply for the Agniveer airforce recruitment at careerindianairforce.cdac.in sarkari naukri
Agnipath Scheme - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में जारी अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार 5 जुलाई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। जो भी युवा देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। वे इस मौके को हाथों से बिल्कुल न जानें दें। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें। आइए हम इस खबर में आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया। 

विज्ञापन

अग्निवीर वायु है पद का नाम
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 24 जून, 2022 को शुरू की गई थी। वहीं आज 5 जुलाई, 2022 को इस भर्ती से आवेदन समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक ही अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इस पद को वायुसेना ने 'अग्निवीर वायु' का नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें जरूरी तारीखें-:

  • अग्निवीर वायु की अधिसूचना जारी होने की तारीख- 20 जून, 2022
  • अग्निवीर वायु के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 जून, 2022
  • अग्निवीर वायु के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 5 जुलाई, 2022
  • अग्निवीर वायु के लिए परीक्षा की तारीख- 24 जुलाई, 2022 से शुरू
  • अग्निवीर वायु की अंतरिम चयन सूची जारी होगी- 1 दिसंबर, 2022
  • अग्निवीर वायु के लिए इनरोलमेंट की तारीख- 11 दिसंबर, 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट  careerindianairforce.cdac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Agniveer Vayu के टैब पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब यहां पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीकरण कर लें।
  • अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed