फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agnipath Scheme Indian navy recruitment for mr posts at joinindiannavy.gov.in sarkari naukri

Agnipath Scheme: भारतीय नौसेना में एमआर के पदों पर भर्तियां, दसवीं पास जल्द करें आवेदन

Sat, 16 Jul 2022 11:16 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 11:16 AM IST
सार

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 1999 से 31 मई 2005 के बीच होना चाहिए।

विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian navy recruitment for mr posts at joinindiannavy.gov.in sarkari naukri
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

विस्तार

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप सेना में जाकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय नौसेना ने एमआर के सैकड़ों पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें।

विज्ञापन

इस तारीख से आवेदन शुरू
भारतीय नौसेना की ओर से एमआर के पदों पर जारी की गई भर्ती अग्निपथ योजना/Agnipath Scheme के तहत है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 1999 से 31 मई 2005 के बीच होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और नोटिफिकेशन को चेक करें।

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्तियां
नौसेना में एमआर के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर अपने ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन करें।
  • अब भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed