आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जो तेरे हिस्से में है, उसे सलीके से जी

                
                                                         
                            ज़िंदगी को जवाब मत कर, रोटी तू ख़राब मत कर,
                                                                 
                            
जो मिला है मेहनत से, उसका हिसाब मत कर।
आती हुई हवा को यूँ बेनक़ाब मत कर,
हर राज़ को ज़माने में सरेआम बेगैरत मत कर।

रहने दे उन रक़ीबों को, हर बात का जवाब मत कर,
हालात को तार-तार कर अपनी साख़ ख़राब मत कर।
कुछ ज़ख़्म वक्त पर छोड़ दे, हर ज़ख़्म का इलाज मत कर,
हर शख़्स को अपनी ज़िंदगी की किताब मत कर।

जो साथ चल रहा है, उसे आज़मा मत बार-बार,
हर रिश्ते को शक़ के तराज़ू में तौला मत कर।
कुछ फ़ासले भी ज़रूरी हैं रिश्तों की हिफ़ाज़त में,
हर दरवाज़े पर दस्तक देकर ख़ुद को बेहाल मत कर।

हवा के साथ चल मगर अपना वजूद बचाकर,
हर बदलते मौसम में अपना मिज़ाज मत बदल।
दुनिया की भीड़ में अपनी पहचान कायम रख,
हर किसी की ख़ुशी के लिए ख़ुद को हलाल मत कर।

मरहबा, ज़िंदगी का फ़लसफ़ा इतना ही समझ,
हर बात पर शोर और हर बात पर सवाल मत कर।
जो तेरे हिस्से में है, उसे सलीके से जी,
ज़िंदगी को ख़्वाब मत कर, सबकी रोटी तू अजाब मत कर।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर