Agnipath Scheme: भारतीय नौसेना में एमआर के पदों पर भर्तियां, दसवीं पास जल्द करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 1999 से 31 मई 2005 के बीच होना चाहिए।
विस्तार
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप सेना में जाकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय नौसेना ने एमआर के सैकड़ों पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें।
इस तारीख से आवेदन शुरू
भारतीय नौसेना की ओर से एमआर के पदों पर जारी की गई भर्ती अग्निपथ योजना/Agnipath Scheme के तहत है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 1999 से 31 मई 2005 के बीच होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और नोटिफिकेशन को चेक करें।
इतने पदों पर है भर्तियां
नौसेना में एमआर के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर अपने ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन करें।
- अब भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।