फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After the implementation of PET, candidates have to pay thrice the fee for one recruitment-safalta

UPSSSC PET 2022: PET लागू होने के बाद एक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को देना पड़ रहा है तीन बार शुल्क

Fri, 22 Jul 2022 07:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 22 Jul 2022 07:51 PM IST
सार

PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में PET का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इस साल ये परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
After the implementation of PET, candidates have to pay thrice the fee for one recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में PET का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है और इससे पहले यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। PET 2021 में हिस्सा लेने के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में भी हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को देना पड़ रहा है तीन बार शुल्क :

PET की व्यवस्था लागू किये जाने के बाद उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है जो PET में शामिल हो रहे हैं। राज्य में PET की व्यवस्था लागू तो कर दी गई है लेकिन इसके जरिये एक भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को तीन बार आवेदन शुल्क देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कब कब जमा करना होता है शुल्क :

अभ्यर्थियों को PET में हिस्सा लेने के लिए एक बार आवेदन शुल्क देना होता है। वहीं दूसरी बार अभ्यर्थियों को 25 रुपये का शुल्क तब जमा करना होता है, जब वो PET के बाद किसी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे होते हैं। इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से PET के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को उस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है और शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को फिर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले शुल्क जमा करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने दिनों के भीतर जारी हो सकता है रिजल्ट :

राज्य में पहली बार आयोजित की गई PET का रिजल्ट जारी करने में UPSSSC ने ज्यादा समय नहीं लगाया था और इस पात्रता परीक्षा का रिजल्ट लगभग 2 महीनों में जारी कर दिया गया था। दरअसल PET 2021 का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 को जारी कर दिया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का रिजल्ट भी आयोग इसके आयोजन के तुरंत बाद ही जारी कर सकती है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed