फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After successful in this exam you will get a great salary and degree from this prestigious university-safalta

UPSC NDA/NA 2022: इस परीक्षा में सफल होने के बाद मिलेगी शानदार सैलरी लेकिन उसके लिए पहले करनी होगी चार साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग, जानें किस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मिलती है डिग्री

Mon, 10 Jan 2022 04:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 10 Jan 2022 04:26 PM IST
सार

NDA/NA परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2022 तक चलेगी। UPSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है।
 

विज्ञापन
After successful in this exam you will get a great salary and degree from this prestigious university-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थी 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। UPSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022को आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है कि NDA/NA में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now के जरिए आप किसी भी परीक्षा की घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिलेगी शानदार सैलरी :

NDA में चयनित होने के बाद सैन्यबलों में अफसर के पद पर कमीशन प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को काफी शानदार सैलरी मिलती है। हालांकि,अभ्यर्थियों को कमीशन प्राप्त करने के लिए पहले 4 साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग से गुजरना होता है। इस दौरान पहले 3साल में अभ्यर्थियों को कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMAया अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को अफसरों के पद पर कमीशन दिया जाता है और उन्हें दसवें (10) पे लेवल के अनुसार 56,100रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मिलती है डिग्री :

NDA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पहले 3 साल NDA में पढ़ाई और ट्रेनिंग होती है और फिर इन्हें एक साल की ट्रेनिंग के लिए IMA पुणे या अन्य संस्थाओं में भेज दिया जाता है। जब कैडेट्स NDA में अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं तो इन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की डिग्री (विंग के अनुसार बीए/बीएससी/बीएससी कंप्यूटर/बीटेक) दी जाती है। गौरतलब है कि JNU दिल्ली में स्थित है और यह देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC,यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड करें और तुरंत कोर्स में एडमिशन लेकर अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed