फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 2 result 2023 declared Know how to check at afcat.cdac.in

AFCAT 2 Result 2023: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 27 Sep 2023 06:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 06:31 PM IST
सार

AFCAT 2 Result 2023: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
AFCAT 2 result 2023 declared Know how to check at afcat.cdac.in
IAF AFCAT 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

IAF AFCAT 2 Result 2023: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

एएफसीएटी 2 परिणाम 2023 स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन में उम्मीदवार के अंकों के साथ-साथ उनका स्कोर भी शामिल है। एएफसीएटी स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में हुई थी परीक्षा

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 25, 26 और 27 अगस्त को दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक थी। ऑनलाइन परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

AFCAT 2 Result के बाद अब क्या?

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दो चरणों ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के रूप में आयोजित किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) द्वारा आयोजित इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। एएफएसबी  इंटरव्यू में सफल होने वालों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। IAF ऑनलाइन टेस्ट के साथ-साथ AFSB इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम AFCAT 2 2023 मेरिट सूची तैयार करेगा।

AFCAT 2 Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

  • उम्मीदवार लॉगिन के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • AFCAT 2 2023 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed