आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जागो और सुधार करो

                
                                                         
                            लक्ष्य से भटकाव गलत है मन का, जागो और सुधार करो,
                                                                 
                            
उठो, बढ़ चलो मंज़िल की ओर, पर मन को दो विश्राम ज़रा।
जो तुम करने आए जग में, पहले उस पर विचार करो,
लक्ष्य से भटकाव गलत है मन का, जागो और सुधार करो।

चैतन्य रहो नित्य रैन-भोर में, भर उत्सुकता हिय के कोर में,
मन कितना भी हो दूर लक्ष्य से, पर तुम उस पर अधिकार करो।
लक्ष्य से भटकाव गलत है मन का, जागो और सुधार करो।

मन कर्म विचार और वाणी से, है अपना अस्तित्व बना,
तो क्यों हम तोड़ दें वो सपना, जो स्वयं से था हमने ही गढ़ा?
मज़बूत बनाकर खुद के इरादे, तुम अपनी मंज़िल पर कूच करो,
लक्ष्य से भटकाव गलत है मन का, जागो और सुधार करो।

अपनी जननी का ध्यान धरो, धरती माता का मान करो,
जो लिए सर्वदा गोदी में अपनी, उसके ऋण का भुगतान करो।
लक्ष्य से भटकाव गलत है मन का, जागो और सुधार करो।
- नूपुर तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर