AFCAT 2 Recruitment 2022: वायुसेना में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें कहां और किस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
AFCAT 2 Recruitment 2022: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी। इसके साथ ही इस परीक्षा के तहत मेटेरोलॉजी ब्रांच में और फ्लाइंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल एंट्री मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2 Recruitment 2022: भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। इसे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, वह इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद तय तारीख से अपना आवेदन भी कर सकते हैं।
AFCAT 2 Recruitment 2022: कब से शुरू होंगे आवेदन?
भारतीय वायुसेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 1 जून, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भारतीय वायुसेना में भर्ती पाना बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का सपना होता है। AFCAT इस भर्ती के लिए अहम परीक्षा है और इसमें बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
AFCAT 2 Recruitment 2022: इन विभागों में होगी भर्तियां
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी। इसके साथ ही इस परीक्षा के तहत मेटेरोलॉजी एंट्री और फ्लाइंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल एंट्री भी होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एनसीसी स्पेशल एंट्री और मेटेरोलॉजी एंट्री के लिए आवेदन निशुल्क है।
AFCAT 2 Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?
- एफकैट एंट्री- 56,100 – 1,10,700/- (लेवल -10)
- एनसीसी स्पेशल एंट्री- 56,100 – 1,10,700/- (लेवल -10)
- मेटेरोलॉजी एंट्री- 56,100 – 1,10,700/- (लेवल -10)
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में 12वीं पास, इंजीनियरिंग आदि की योग्यताएं मांगी गई है। फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 और अधिकतम 24 वर्ष मांगी गई है। वहीं, ग्राउंड ड्यूटी के पदों के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
उम्मीदवार एफकैट के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करके कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में आवेदन पत्र को भरना होगा। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकलवाकर रख लें।