AFCAT Admit Card 2025: एफकैट II का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड; 23 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
AFCAT 2 Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना ने एफकैट 2 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 23 अगस्त से आयोजित की जानी है। पंजीकृत अभ्यर्थी नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2025 Admit Card: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2 2025) के पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पात्रता परीक्षा 23 से शुरू होने वाली है।
AFCAT Admit Card Download Link: कहां से डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल afcat.cdac.in/afcatreg/candidate/login पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन' बटन पर क्लिक करें और संबंधित ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। एडमिट कार्ड पर अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार संख्या, फोटो और हस्ताक्षर की जांच जरूर करें।
AFCAT 2 2025 Exam Date: 23 अगस्त से होगी परीक्षा
पात्रता परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की निर्धारित पाली एडमिट कार्ड पर अंकित होगी। परीक्षा के दो चरण होंगे। चरण 1 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार परीक्षा प्रक्रिया के चरण 2 में आगे बढ़ सकेंगे।
चरण 1 में एक स्क्रीनिंग परीक्षा शामिल होगी। चरण 2 में निम्नलिखित परीक्षण शामिल होंगे:
- मनोवैज्ञानिक द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा
- समूह परीक्षण: इंटरैक्टिव इनडोर और आउटडोर गतिविधियां
- साक्षात्कार अधिकारी के साथ एक व्यक्तिगत बातचीत
जिन अभ्यर्थियों ने फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन किया है और जिनकी सिफारिश की गई है, उन्हें कम्प्यूटरीकृत पायलट चयन प्रणाली (सीपीएसएस) परीक्षा देनी होगी।
AFCAT 2 Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
हॉल टिकट डाउनलोड लिंक ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in. पर जाएं।
- अब, 'उम्मीदवार लॉगिन' टैब पर जाएं।
- AFCAT लॉगिन पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट प्राप्त करें