फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Jobs 2025: Apply for 197 Apprentice Posts, Selection Based on Merit, No Written Test Required

AAI Jobs 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिसशिप का मौका! बिना परीक्षा सीधी भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन

Wed, 16 Jul 2025 04:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उज
जॉब्स डेस्क, अमर उज Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 16 Jul 2025 04:38 PM IST
सार

AAI Jobs 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा के होगी और चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AAI Jobs 2025: Apply for 197 Apprentice Posts, Selection Based on Merit, No Written Test Required
AAI Apprentice Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

AAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ITI अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस, और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम 12 महीने की अवधि का होगा।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 197 पदों को भरना है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित क्षेत्र में चार वर्षीय फुल टाइम डिग्री या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। 

वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी से प्रमाणित सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। आईटीआई अप्रेंटिस को 9,000 रुपये प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये प्रति माह, और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड एक वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान प्रदान किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिस्ट को शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में सभी पात्र अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण (Medical Exam) होगा, जिसमें मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

How to Apply: कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले nats.education.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • सबसे पहले होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन सब्मिट करें।
  • प्राप्त लॉग इन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित फीस का भुगतान करें।
  • अब आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed