फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI ATC Junior Executive Vacancy 2023 know how to apply at aai.aero

AAI Recruitment 2023: जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर होने जा रहीं भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन की तैयारी

Mon, 16 Oct 2023 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 16 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

AAI ATC Junior Executive Vacancy 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में करीब 500 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। प्राधिकरण की तरफ से एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
AAI ATC Junior Executive Vacancy 2023 know how to apply at aai.aero
AAI Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होने जा रही है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAI Jobs रिक्तियों का विवरण

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 496 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। श्रेणीवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है-

  • सामान्य 199 पद

  • एससी 75 पद

  • एसटी 33 पद

  • ओबीसी (एनसीएल) 140 पद

  • ईडब्ल्यूएस 49 पद

  • पीडब्ल्यूबीडी 05 पद

विज्ञापन

AAI Recruitment 2023 आयुसीमा

एएआई एटीसी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसका गठन संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया है और इसे भारत में जमीन और हवाई क्षेत्र दोनों पर नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे के निर्माण, उन्नयन, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

AAI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में भर्ती के इच्छुक सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से करना होगा।

AAI Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञान में स्नातक डिग्री, भौतिकी और गणित के साथ बी.एससी या किसी भी शाखा में बीई/बी.टेक डिग्री (किसी भी एक सेमेस्टर में भौतिकी और गणित एक विषय के रूप में) करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed