फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   62907 vacancies for 10th passed in indian railway 5000 posts in Allahabad

62 हजार पदों पर रेलवे करेगा भर्ती, करीब 5 हजार पद आरआरबी इलाहाबाद के जिम्मे

Mon, 12 Feb 2018 08:01 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
62907 vacancies for 10th passed in indian railway 5000 posts in Allahabad

असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों के बाद रेलवे अब ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह पहला मौका है कि जब ग्रुप डी की भर्ती रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की बजाय रेलवे भर्ती बोर्ड  (आरआरबी) द्वारा की जा रही है। इलाहाबाद समेत देश के 16 आरआरबी द्वारा कुल 62,907 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आरआरबी इलाहाबाद द्वारा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में ग्रुप डी के 4,762 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी। ग्रुप डी के सभी पदों में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 है।

विज्ञापन

लंबे समय बाद रेलवे ने अब ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए हेल्पर इलेक्ट्रिक, हेल्पर पावर, हेल्पर ट्रेन लाइटिंग , हेल्पर टीआरडी, हेल्पर टीआरएस, हेल्पर ब्रिज, हेल्पर वर्कर्स, हेल्पर सिगनल, हेल्पर टेलिकम्यूनिकेशन, ट्रैक मेंटेनर, पोर्टर, सहायक प्वाइंट्स मैन आदि पदों पर पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अधिकांश पदों में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास एवं आईटीआई मांगी गई है। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि अप्रैल में निर्धारित की जाएगी। उपरोक्त पदों पर 18 से 31 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा में मैरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थी ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। आरआरबी की वेबसाइट पर परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी द्वारा जोनल वार रिक्तियों की संख्या-

बोर्ड का नाम    जोनल रेलवे    कुल पदों की संख्या
अहमदाबाद    पश्चिम रेलवे          6087
इलाहाबाद    उत्तर मध्य रेलवे      4762
अजमेर    उत्तर पश्चिम रेलवे         4755
बंगलूरू    दक्षिण पश्चिम रेलवे       2293
भोपाल    पश्चिम मध्य रेलवे           3522
भुवनेश्वर    पूर्व तटीय रेलवे           1532
बिलासपुर    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  1159
चंडीगढ़    उत्तर रेलवे                  7832
चेन्नई    दक्षिण रेलवे                    2979
गोरखपुर    पूर्वोत्तर रेलवे              3388
गुवाहाटी    उत्तर सीमांत रेलवे       2577
कोलकाता    पूर्व रेलवे                  2367
मुंबई    मध्य रेलवे                       4625
पटना    पूर्व मध्य रेलवे                 5981
रांची    दक्षिण पूर्व रेलवे                2525
सिकंदराबाद    दक्षिण मध्य रेलवे    6523

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed