फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   382 jobs in bhu.

बीएचयू में नौकरी का मौका, 382 पद खाली

Thu, 20 Nov 2014 06:46 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
382 jobs in bhu.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू में योग्य भारतीय नागरिकों से कुल 382 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में सबसे ज्यादा 275 पद स्टाफ नर्स के हैं, इसके बाद वार्ड सहायक के 49, एटेंडेंट के 18 और लैब एटेंडेंट के 11 पद हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा डिप्टी मेडिकल सुप्रिटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर, जूनियर क्लर्क, जूनियर इंजीनियर इत्यादि के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


ये सभी पद नॉन-टीचिंग स्टाफ के तहत समूह क, ख और ग के अंतर्गत आते हैं जिनको ट्रामा सेंटर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए भरा जाना है।

आवश्यक योग्यता और अन्य जानकारी

382 jobs in bhu.

चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदनकर्ता के पास भारतीय चिकित्सा परिषद यानी एमसीआई के तहत निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। उसके पास एमडी/एमएस में स्नातकोत्तर की डिग्री होना जरूरी है।

अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर, 2014 है।

आवेदन फीस के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 200 रुपये एनईएफटी/ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए देनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी और एसटी को आवेदन फीस के रूप में 50 रुपये एनईएफटी/ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए जमा करने होंगे, जो कि एसबीआई, बीएचयू में रजिस्ट्रार, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के नाम पर देय हों। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बीएचयू की वेबसाइट http://www.bhu.ac.in/rac/पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed