फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   3643 government jobs in rpsc.

खुला नौकरी का पिटारा, 3600 पदों पर भर्ती

Sat, 01 Nov 2014 01:36 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
3643 government jobs in rpsc.

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी के जरिए कुल 3643 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इन पदों में 3497 पद जूनियर अकाउंटेंट के और 156 पद तहसील रिवेन्यू अकाउंटेंट के हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर, 2014 से 21 नवंबर, 2014 तक कर सकते हैं।

विज्ञापन


दोनों पदों के लिए वेतनमान रनिंग पे बैंड-2 (9300-34800 और ग्रेड पे 3600 रु.) निर्धारित किया गया है। सामान्य आवेदनकर्ता के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है, जिसका निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा। राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

3643 government jobs in rpsc.

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा जो कि राजस्‍थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर उचित फोरमेट में भरना होगा। आवश्यक योग्यता के तहत आवेदनकर्ता की न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक अथवा समकक्ष होनी चाहिए।

इसके अलावा अन्य अधिमानी अहर्ताएं भी मांगी गई हैं जो कि आप आरपीएससी की वेबसाइट पर पूर्ण विज्ञापन में देख सकते हैं। इन पदों के लिए अंतिम चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जो कि आरपीएससी के ‌जरिए आयोजित कराई जाएगी। विज्ञापित पदों के संबंध में विस्तार से जानकारी के लिए वेबसाइट rpsconline.rajasthan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed