पूजा बंद हुई ब्रज गाँव से जो इंद्र की तो, यह देख देवराज क्रोध कियो भारी है।
जानकारी करने को बुलवाए गुप्तचर, पता चला कारण में किशन मुरारी है।
तुरत आदेश दिए काले काले मेघन को, कहा मानो ब्रज हेतु तुमको सुपारी है।
मेघ जा के घिर गए पूरे ब्रज गाँव पर, दिन दोपहर छाय गई अँधियारी है।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X