छप्पर फाड़ के टीचरों की भर्ती, 2400 पद खाली
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने राज्य में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 2,467 है। जिसमें जिला शिक्षण समिति के अंतर्गत 2,371 पद व नगर शिक्षण समिति के अंतर्गत 96 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक/परास्नातक व शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री निर्धारित की गई है।
अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये व अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। योग्य आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख ले।
आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.gseb.org/ पर लॉग ऑन करें।