फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   2200 vacancy of forest guard.

छप्पर फाड़ के नौकरी, 12वीं पास भरें फॉर्म

Sun, 19 Oct 2014 08:14 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
2200 vacancy of forest guard.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वन विभाग में वनरक्षी (फॉरेस्ट गॉर्ड) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। पदों की कुल संख्या 2204 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/परिषद से प्राप्त की हो, निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जायेगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर, 2014 से की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

2200 vacancy of forest guard.

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। दोनों परीक्षाओं में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। लिखित परीक्षा में एक सही प्रश्न के लिए 3 अंक दिए जायेंगे तथा एक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती का निर्धारित किया गया है।

आवेदकों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 125 रुपये जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क बैंक चालान या नेटबैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://www.jssc.in/ पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed