DMRC: नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा, एक इंटरव्यू से पा लें नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएमआर -डेसर्ट मेडिसिन रिसर्च सेंटर (डीएमआरसी), जोधपुर में अनेक पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। बता दें कि साइंटिस्ट बी, डीईओ, स्टाफ हेड नर्स और अन्य के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 और 31 अगस्त 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। पदों पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी है। 15 रिक्त पदों को भरने के लिए DMRC जोधपुर भर्ती 2020 में वॉक-इन- इंटरव्यू 30 और 31 अगस्त 2020 को सुबह 09:30 बजे, 10:00 बजे, 10:30 बजे, 02:30 बजे, 03:00 बजे तक तय पते पर पुहंच सकते हैं। ये पद स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, डेजर्ट मेडिसिन रिसर्च सेंटर, डीएमआरसी जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान में हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
महत्वपूर्ण तिथि: ·
- वॉक-इन-आई इंटरव्यू तिथि: 30 और 31 अगस्त 2020
- वैज्ञानिक बी (मेडिकल) : 01 पद
- तकनीकी सहायक : 02 पद
- स्टाफ नर्स : 01 पद
- डीईओ ग्रेड-सी : 01 पद
- जूनियर मेडिकल ऑफिसर : 01 पद
- प्रयोगशाला तकनीशियन- III : 01 पद
- रिसर्च असिस्टेंट : 01 पद
- सहायक : 01 पद
- अपर डिवीजन क्लर्क: 01 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-बी : 03 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ : 02 पद
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें...
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- डाक विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरी, अंतिम तिथि बेहद नजदीक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।