Job Fair: डीयू रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जल्द करें आवेदन, सिर्फ एक दिन बाकी; आठ अक्तूबर को होगा आयोजन
DU Rojgar Mela:डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित 8 अक्तूबर के प्लेसमेंट और इंटर्नशिप फेयर में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल है। इच्छुक छात्र पर जाकर समय रहते रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विस्तार
Delhi University Rojgar Mela: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से आठ अक्तूबर को रोजगार और इंटर्नशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार पांच अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण को लेकर अधिक जानकारी placement.du.ac.in/ लिंक पर उपलब्ध है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित छात्र हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही पास हो चुके छात्र भी रोजगार मेले का हिस्सा बन सकेंगे। यूनिवर्सिटी के मल्टीपरपज हॉल के इंडोर स्टेडियम में आठ अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में कई नामचीन कंपनियां हिस्सा लेने के लिए आ रही है।
— University of Delhi (@UnivofDelhi) October 1, 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन, छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में केंद्रीय प्लेसमेंट सेल द्वारा एक प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को फुल-टाइम नौकरियों और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस मेले में विभिन्न कंपनियों और स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिससे छात्रों को सीधे नेटवर्किंग, इंटरव्यू अनुभव और करियर गाइडेंस का मौका मिलेगा। इसके साथ ही, रिज्यूमे बिल्डिंग और अन्य वर्कशॉप्स के माध्यम से छात्रों को अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद भी मिलेगी।