{"_id":"68aa94f5053c77da680cd60e","slug":"delhi-govt-highlights-pollution-free-and-modern-tech-sectors-at-khalsa-college-job-fair-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: खालसा कॉलेज में जॉब फेयर 2025 का शुभारंभ, दिल्ली सरकार का जोर पॉल्यूशन-फ्री और टेक इंडस्ट्री पर","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Job Fair: खालसा कॉलेज में जॉब फेयर 2025 का शुभारंभ, दिल्ली सरकार का जोर पॉल्यूशन-फ्री और टेक इंडस्ट्री पर
Sun, 24 Aug 2025 10:00 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:00 AM IST
सार
Khalsa College Job Fair: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में जॉब फेयर 2025 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए पॉल्यूशन-फ्री इंडस्ट्री और आधुनिक टेक्नोलॉजी सेक्टर पर फोकस करने की बात कही।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
Job Fair 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में शनिवार को फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन जॉब फेयर 2025 के दिल्ली संस्करण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस पहल को दिल्ली के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। दिल्ली में रोजगार की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों की वजह से दस वर्षों में हालत यह हो गई है कि नौकरी के लिए दिल्ली के युवाओं को गुरुग्राम और नोएडा जाना पड़ रहा है। चाहते हैं कि दिल्ली का युवा अपने ही शहर में काम करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार विशेष रूप से पॉल्यूशन फ्री इंडस्ट्रीज, सर्विस इंडस्ट्री, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग और पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की प्रतिनिधि नीता व पूनम शर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन