BTSC SMO Final Result 2025: बीटीएससी विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी; ऐसे करें डाउनलोड
BTSC SMO Final Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTSC SMO Final Result 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (SMO) परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी किया है, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बीटीएससी द्वारा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी की यह परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, श्रेणी सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती अभियान के तहत बिहार तकनीकी सेवा आयोग कुल 528 रिक्त पदों को भरेगा। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 127 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए 23 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 24 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 23 पद और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 48 पदों का प्रावधान किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आगे की नियुक्ति प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए समय-समय पर बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आधिकारिक नोटिस...
BTSC SMO Final Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
बीटीएससी द्वारा जारी विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी परीक्षा के फाइनल रिजल्ट को अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब "BTSC SMO Final Result 2025" के लिंक को चुनें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।