फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Announcement of elections on nine seats of Bihar Vidhan Parishad voting and counting of votes on June 18.

Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव की घोषणा, मतदान और मतगणना की तारीख क्या है?

Tue, 26 May 2026 11:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 May 2026 11:59 AM IST
सार

Election News: बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर मतदान के तारीख की घोषणा कर दी गई है। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा। यानी कुल 10 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया होनी है।  

विज्ञापन
Announcement of elections on nine seats of Bihar Vidhan Parishad voting and counting of votes on June 18.
बिहार विधान परिषद् चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद् की खाली होने वाली नौ सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट भी जाएगा। एक जून को बिहार परिषद् चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आठ जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। वहीं नौ जून तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जून तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान और मतगणना 18 जून को होगी।  
विज्ञापन


28 जून को विधान परिषद् की नौ सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन नौ सीट में चार सीट फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के पास है। दो-दो सीट भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के पास है। वहीं एक सीट कांग्रेस के पास है। वहीं नौ के अलावा एक सीट जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई है। इस पर उपचुनाव होना है। 2025 के चुनाव के रिजल्ट के अनुसार, अब कुल 10 में से चार सीटें जदयू के पास  रहेगी। भाजपा के पास तीन सीटें आएंगी। बाकी की तीन सीटों में से एक राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)  और राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिल सकती है।
विज्ञापन


निशांत और दीपक प्रकाश का राज्यसभा जाना तय
विधान परिषद् चुनाव से पहले सबसे अधिक चर्चा दो बड़े नेताओं के बेटों की है। इनमें जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम शामिल हैं। दोनों मंत्री बनाए गए हैं। दोनों किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। दोनों को लेकर चर्चा है कि इन्हें विधान परिषद् भेजने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि नीतीश कुमार की खाली हुई सीट से विधान परिषद् भेजे जाएंगे। इस सीट का कार्यकाल 2030 में खत्म होगा। इधर, चर्चा यह भी है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एक सीट पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : रोहिणी ने पीएम मोदी को फिर बनाया निशाना; कहा- सरकार के 12 साल, गौरवकाल या झूठ का पुलिंदा?

राजद के लिए एक सीट पर उम्मीदवार तय करना बड़ी चुनौती
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि राजद से मो. फारूक और सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता समाप्त हो रही है। राजद को इस विधान परिषद् चुनाव में एक सीट का नुकसान होगा। विधानसभा में सीटों की संख्या कम होने के कारण राजद के पास केवल एक ही सीट बचेगा। अब एक सीट पर तेजस्वी यादव किसे चुनाव लड़वाते हैं? यह उनके लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed