फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   3.5 Crore Youth to Get Jobs, 15,000 Support for First-Time Private Sector Employees

Independence Day: करीब 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार

Fri, 15 Aug 2025 08:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Aug 2025 08:51 AM IST
सार

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की घोषणा की, जिसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये मिलेंगे और करीब 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
3.5 Crore Youth to Get Jobs, 15,000 Support for First-Time Private Sector Employees
79th Independence Day - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

79th Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाओं और अवसरों की घोषणा की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात का एलान किया। उन्होंने कहा कि भारत के मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं और वैश्विक रेटिंग एजेंसियां हमारी अर्थव्यवस्था पर विश्वास जता रही हैं। इसका लाभ किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग तक पहुंचाने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। नए सेक्टरों में युवाओं के लिए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन


युवाओं और कंपनियों को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार देगी। जो कंपनियां अधिक रोजगार उपलब्ध कराएंगी, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, जिससे देश की रोजगार व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेगा इसका लाभ

इस योजना का लाभ केवल पहली बार नौकरी शुरू करने वाले और EPFO में रजिस्टर्ड कर्मचारियों को मिलेगा। इसके तहत कुल 15,000 रुपये दो किश्तों में ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना का लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक है। इससे ज्यादा सैलरी वाले कर्मचारी इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।



भुगतान की प्रक्रिया इस प्रकार है: पहली किश्त नौकरी करने के 6 महीने बाद दी जाएगी, जबकि दूसरी किश्त नौकरी करने के 12 महीने पूरे होने और फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम को पूरा करने के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed