Yogi Adityanath: 'एक रहिए, नेक रहिए, ये समय बंटने का नहीं', झारखंड की रैली में झामुमो पर बरसे योगी आदित्यनाथ
रैली में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि 'देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारीबाग की रैली में लोगों से की एकजुट रहने की अपील
हजारीबाग में एक रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि 'बीजेपी लाओ और 'एक रहो और नेक रहो'। देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है, वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है...यह बंटने का समय नहीं है। यह पीएम मोदी की मानसिकता के अनुसार काम करने का समय है।'
#WATCH | Hazaribagh, Jharkhand | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Bring BJP and 'Ek rahiye aur Nek rahiye'. The history of the country is witness to this, whenever we have been divided in the name of caste, region or language, we have been ruthlessly cut off too. We… pic.twitter.com/jSjijrQnt6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 5, 2024
'देश की सुरक्षा की गारंटी है भाजपा'
वहीं झारखंड के कोडरमा में आयोजित एक अन्य रैली में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा, देश की सुरक्षा, रोजगार, स्वाभिमान, महिला सशक्तिकरण की गारंटी है। भाजपा विकास और विरासत के बीच समन्वय की गारंटी है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अयोध्या में दीपोत्सव हो रहा है। 500 वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है।
'माफिया का इलाज भाजपा ही कर सकती है'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये चुनाव उन लोगों को जवाब देने का मौका है, जिन्होंने राज्य के लोगों को धोखा दिया। देश के लोगों ने कांग्रेस के शासन का मौका दिया था, लेकिन उन्होंने कोई योजना ईमानदारी से नहीं चलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 'माफिया का इलाज भाजपा ही कर सकती है। उत्तर प्रदेश में पहले माफिया गुंडों का डर था, लेकिन जब से राज्य में बुलडोजर घूमना शुरू हुआ है, तब से हर अपराधी संत बन गया है या फिर उसका सफाया कर दिया गया।'
राजनाथ सिंह ने झामुमो गठबंधन को बताया फुस्स पटाखा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मंगलवार को झारखंड में रैली की। रैली के दौरान अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को दिवाली का 'फुस्स पटाखा' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है जो झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। रांची के हटिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 'मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के झामुमो के 'डूबते जहाज' को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में सरकार कौन बनाएगा। दिवाली का त्योहार अभी-अभी समाप्त हुआ है। झामुमो, कांग्रेस और राजद अब फुस्स दिवाली पटाखे हैं। भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है जो अकेले ही झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।'
राजनाथ सिंह ने लोगों से मौजूदा सरकार को हटाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, 'बीजेपी को दो बार सत्ता में आने दीजिए, झारखंड विकसित राज्यों की कतार में आ जाएगा।' उन्होंने कहा, 'हम झारखंड में न केवल सरकार बदलेंगे, बल्कि व्यवस्था भी बदलेंगे।' 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.