{"_id":"5d74d1738ebc3e012e1f30d5","slug":"woman-awarded-lifetime-imprisonment-for-killing-two-minor-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखण्डः खाना चुराने पर दो लड़कों की हत्या करने वाली महिला को हुई उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखण्डः खाना चुराने पर दो लड़कों की हत्या करने वाली महिला को हुई उम्रकैद
Sun, 08 Sep 2019 03:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड की एक अदालत ने एक अधेड़ उम्र की महिला को दो लड़कों को खाना चुराने पर जहर देकर मारने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना दुमका जिले में पांच साल पहले घटी थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि झारखण्ड में खाना चुराने पर दो लड़कों की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) पवन कुमार ने शनिवार को मुखी हेम्ब्रोम को दोषी पाया और उसे उम्रकैद की सजा के साथ 27,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
जिले के ढाका गांव में हेम्ब्रोम ने 19 नवंबर, 2014 को दो भाइयों- सात वर्षीय गणेश हंसदा और छह वर्षीय अविनाश हंसदा को अपने घर पर रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था और उन्हें जहर मिला हुआ भोजन परोसा था।
विज्ञापन
बाद में यह पता चला कि महिला ने लड़कों को अपने घर से कथित तौर पर भोजन चुराने की सजा के रूप में जहर दिया था।