{"_id":"619a7d2963e6c808381cb8a4","slug":"wild-elephant-killed-40-year-old-person-in-seraikela-was-returning-home-from-his-agriculture-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जंगली हाथी ने ली 40 साल के युवक की जान, धान काटने खेत में गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जंगली हाथी ने ली 40 साल के युवक की जान, धान काटने खेत में गया था
Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
सार
पुलिस और वन विभाग की टीम ने आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
झारखंड के कई इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के कई इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी है। सरायकेला-खरसावां जिले में जंगली हाथी के हमला करने से एक 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा कांड्रा पुलिस थाने के अंतर्गत भदवागोड़ा गांव की है। इलाके में शनिवार की रात को जंगली हाथी ने 40 साल के विभीषण महतो की जान ले ली।
विज्ञापन
हादसे के समय विभीषण महतो अपने खेत पर धान काटने गया हुआ था, जहां उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। जब रात ज्यादा होने के बावजूद भी विभीषण अपने घर नहीं आया, तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनो को धान के खेत में उसकी लाश मिली। परिजनों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग की टीम ने आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत फैली हुई है। इस दौरान गांव वालों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप भी लगाएं और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन