{"_id":"58db92f54f1c1b034d63dbf4","slug":"why-black-flag-shown-to-cm-raghubar-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, सीएम रघुबर दास को क्यों दिखाए गए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, सीएम रघुबर दास को क्यों दिखाए गए काले झंडे
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 30 Mar 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास, झारखंड, सीएम
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय झारखंड़ के सीएम रघुवर दास को काले झंडे दिखाए गए। लोगों के मुताबिक एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन वापस लेने की मांग को लेकर जनसभा के बीच में सीएम को काले झंडे दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। जिसके चुनाव प्रचार के लिए सीएम लिट्टीपाड़ा में चुनावी जनसभा कर रहे थे। बीजेपी ने इस सीट के चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ दिया है। इसलिए बीजेपी जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। गौरतलब है कि लिट्टीपाड़ा सीट झामुमो विधायक अनिल मूर्मू की आकास्मिक मौत के बाद खाली हो गयी थी। बीजेपी की तरफ से इस सीट पर हेमलाल मूर्मू चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
जानें क्या है एसपीटी-सीएनटी एक्ट-
यह झारखंड में जमीन से संबंधित दो महत्वपूर्ण एक्ट हैं जो काफी संदेवनशील हैं। यह एक्ट कानून अंग्रेजों के जमाने में लागू किए गए थे। इसी कारण से अब सरकार इनमें संशोधन की जरूरत महसूस कर रही है।
विज्ञापन