फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Weather Update Heatwave alert in 11 districts of Jharkhand over 45 degree temperature recorded in Godda

Jharkhand Weather: झारखंड के 11 जिलों में लू का अलर्ट, गोड्डा में पारा 45 डिग्री के पार

Tue, 18 Apr 2023 12:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 18 Apr 2023 12:35 AM IST
सार

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के तीन संभागों के 11 जिलों में मंगलवार और बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान मौजूदा तापमान से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Weather Update Heatwave alert in 11 districts of Jharkhand over 45 degree temperature recorded in Godda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपिश के कारण तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए मंगलवार से दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। लू को लेकर यह सीजन का पहला अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में लू चलने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के उत्तर-पूर्व, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना के साथ 20 अप्रैल से लू से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा, जबकि डालटनगंज में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। देवघर, गढ़वा और जमशेदपुर में क्रमश: 43.2 डिग्री सेल्सियस, 42.8 डिग्री सेल्सियस और 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के तीन संभागों के 11 जिलों में मंगलवार और बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान मौजूदा तापमान से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है।


झारखंड सरकार ने लू की चेतावनी की देखते हुए लोगों से दिन के समय घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed